Goa Nightclub Fire Case: ट्राजिंट रिमांड पर भेजे गए लूथरा भाई; अब गोवा पुलिस करेगी पूछताछ

नाईट क्लब अग्निकांड में फरार मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद अदालत ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला ने दोनों को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजने की अनुमति दे दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 December 2025, 6:00 AM IST

New Delhi: गोवा नाईट क्लब अग्निकांड में फरार मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद अदालत ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला ने दोनों को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजने की अनुमति दे दी। अब गोवा पुलिस दोनों को दिल्ली से गोवा ले जाएगी। जहां उनसे पूछताछ होगी।

गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने दो दिन के लिए अमुमति दी।जांच अधिकारी ने अदालत को सूचित किया कि उन्हें जल्द से जल्द विमान द्वारा गोवा ले जाया जाएगा।

Goa Nightclub Fire: थाईलैंड से भारत लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए गए दोनों

इससे पहले, दोनों को आज थाईलैंड से प्रत्यर्पित किया गया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और मेडिकल कराया गया। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को दो अलग-अलग पुलिस वाहनों में अदालत ले जाया गया।

गौरव और सौरभ अपने नाइटक्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद ही सात दिसंबर को तड़के फुकेट भाग गए थे।इसके चलते दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर’नोटिस जारी किया गया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद वे फुकेट भाग गए थे और पातोंग में रह रहे थे। उन्हें तब हिरासत में लिया गया जब वे एक इंडियन फूड जॉइंट से खाना लेने बाहर निकले थे।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे लूथरा ब्रदर्स, जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

भारत सरकार के अनुरोध के बाद 11 दिसंबर को थाईलैंड के अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया। बैंकॉक में दूतावास के अधिकारियों सहित भारतीय एजेंसियां, लूथरा भाइयों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए थाई अधिकारियों के संपर्क में रहे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 17 December 2025, 6:00 AM IST