गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे लूथरा ब्रदर्स, जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
गोवा के नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। दोनों आज दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर लैंड करेंगे, जहां गोवा पुलिस उन्हें हिरासत में लेगी। सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को लेकर पूरी तैयारी की गई है।