मेरठ की ‘मुमताज’ को ऐसे हुआ जयपुर की ‘ज्योति’ से प्यार, कांड करके लड़कियां बोलीं- ये इश्क़ है साहब

मेरठ निवासी मुमताज (बदला हुआ नाम) पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती जयपुर की रहने वाली ज्योति (बदला हुआ नाम) से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 May 2026, 4:33 PM IST
google-preferred

Meerut कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इंसान समाज और परिवार की परवाह किए बिना भी रिश्तों को निभाने की कोशिश करता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ और राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां मेरठ की एक मुस्लिम युवती को जयपुर की एक हिंदू युवती से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

कैसे शुरू हुई दोस्ती?

मेरठ निवासी मुमताज (बदला हुआ नाम)  कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती जयपुर की रहने वाली ज्योति (बदला हुआ नाम) से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन समय के साथ दोनों एक-दूसरे से अपने सुख-दुख शेयर करने लगी। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई।

अखिलेश यादव के इस दांव से भाजपा को होगा कितना नुकसान? क्या क्षत्रिय समाज एकतरफा जाएगा सपा के साथ?

परिवार के सामने रखी शादी की बात

रिश्ता गहरा होने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। ज्योति मेरठ पहुंची और मुमताज के घर गई। वहां मुमताज ने अपने माता-पिता से कहा कि वह और ज्योति साथ रहना चाहती हैं और शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।

गाजियाबाद में 12 गाड़ियों के साथ जिंदा जला 80 साल का बुजुर्ग, पढ़ें खौफनाक मंजर की दर्दनाक कहानी

मामला थाने तक पहुंचा

इसके बाद परिवार वाले दोनों युवतियों को थाने ले गए। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई और बाद में उन्हें उनके परिजनों के साथ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाला जा रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी काउंसलिंग कराई जाएगी। जयपुर से ज्योति के परिवार वाले भी मेरठ पहुंच चुके हैं।

Location :  Meerut

Published :  9 May 2026, 4:33 PM IST

Advertisement