पांच बड़ी बातें: कौन हैं IPS सतीश गोलचा, जिन्हें नियुक्त किया गया दिल्ली पुलिस का नया बॉस

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा (IPS officer Satish Golcha)  को नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, वे मौजूदा पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह की जगह लेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में 5 बड़ी बातें।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 August 2025, 5:50 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा (IPS officer Satish Golcha) को नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, वे मौजूदा पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह की जगह लेंगे। गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर कई गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं सतीश गोलचा के बारे में पांच बड़ी बातें।

1992 बैच के IPS अधिकारी

सतीश गोलचा AGMUT कैडर के 1992 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं। AGMUT कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश आते हैं। इस कैडर से जुड़े होने के कारण उन्होंने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस विभाग के कई पदों पर कार्य किया है।

दिल्ली पुलिस में अहम पदों पर कार्यभार

गोलचा ने दिल्ली पुलिस में डीसीपी, ज्वाइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर (Law and Order and Intelligence) जैसे बड़े-बड़े पद संभाले हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था और खुफिया विभाग की जिम्मेदारी निभाई है। उनकी यह सेवाएं दिल्ली पुलिस के विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में बेहद प्रभावशाली रही हैं।

दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल कमिश्नर

साल 2020 में जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे, तब सतीश गोलचा स्पेशल कमिश्नर (Law and Order) के पद पर थे। इस संवेदनशील दौर में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति बहाल करने में अहम भूमिका निभाई। उनका यह अनुभव राजधानी में हालात को समझने और नियंत्रण में रखने में सहायक होगा।

अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं

सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) भी रह चुके हैं। डीजीपी के रूप में उन्होंने राज्य की पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को बेहद ही बहतरीन तरीके से चलाया।

तिहाड़ जेल के डीजी से दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक

सतीश गोलचा हाल ही तक तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे। तिहाड़ जेल जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण संस्थान का प्रबंधन कर चुके गोलचा अब दिल्ली पुलिस के मुखिया बन गए हैं। इस नई भूमिका में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 August 2025, 5:50 PM IST