रजिया सुल्तान की पुण्यतिथि पर विशेष; भारत की पहली महिला मुस्लिम शासिका जो आज भी महिलाओं को करती हैं प्रेरित

रज़िया सुल्तान भारत के इतिहास में एक मशहूर और बहादुर महिला शासक थीं। वह दिल्ली सल्तनत की पहली महिला सुल्तान थीं। आज उनकी 786वीं पुण्यतिथि पर आईये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 October 2026, 1:38 PM IST
google-preferred

New Delhi: रजिया सुल्तान भारत के इतिहास की प्रसिद्ध और बहादुर महिला शासक थी। वह दिल्ली सल्तनत की पहली महिला सुल्तान थी। उन्होंने साहस, बुद्धिमानी और वीरता से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ऐसे समय में शासन किया, जब महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलना कठिन था। आज 14 अक्टूबर को रजिया सुल्तान की 786वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

रजिया सुल्तान का जन्म 1205 ईस्वी में हुआ था। उनके पिता शम्सुद्दीन इल्तुमिश भारत के प्रसिद्ध शासक थे। इल्तुमिश अपनी बेटी की बहादुरी और समझदारी से प्रभावित थे, इसलिए उन्होंने रजिया को अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला किया।

रजिया सुल्तान से जुड़ी कुछ खास बातें

बचपन में मिली बेटों जैसी ट्रेनिंग: रजिया सुल्तान के पिता इल्तुमिश ने बेटों की बजाय रजिया की काबिलियत को पहचाना। उन्हें बचपन से ही घुड़सवारी, निशानेबाजी और तलवारबाजी की खास शिक्षा दी गई थी।

ये भी पढे़ं- Sugar Shortage: चीनी की सप्लाई ठप, बाजार में बढ़े दाम, क्या त्योहार से पहले बिगड़ेगा रसोई का बजट?

बिना पर्दे के आना: रजिया ने पुरानी परंपराओं को कभी स्वीकार नहीं किया। वह मर्दो की तरह कोट-टोपी पहनकर दरबार में बैठती थी और न्याय करती थी ।

1236 में संभाली दिल्ली की गद्दी: इल्तुमिश की मौत के बाद रजिया सुल्तान दिल्ली की गद्दी पर बैठी। उन्होंने अपने शासन के दौरान दिल्ली की न्याय व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया। वे ऐसी शासक थीं  जो अपनी जिम्मेदारियों को बहादुरी के साथ निभाती थी। उन्होंने यह साबित किया कि शासन संभालने की क्षमता किसी लिंग पर नहीं बल्कि काबिलियत पर निर्भर करती है ।

दरबारियों के विरोध का करना पड़ा सामना: रजिया सुल्तान को अपने शासन के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उस समय के कई राजनीतिक अधिकारी एक महिला को सुल्तान के रुप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। उनके विरोध के कारण उनकी सत्ता कमजोर हो गई।

ये भी पढे़ं- यूपी के अधिकारियों का बदलेगा अंदाज, अब AI और मैक्रो इकॉनमिक्स सीखेंगे PCS अफसर और पुलिसकर्मी

महिलाओं के लिए आज भी प्रेरणा

रजिया सुल्तान का जीवन साहस, आत्मविश्वास का उदाहरण है। उन्होंने उस समय अपनी अलग पहचान बनाई, जब महिलाओं के लिए सत्ता तक पहुंचना मुश्किल था। रजिया सुल्तान आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Location :  New Delhi

Published :  14 October 2026, 1:19 PM IST

Advertisement