

रंगभेद के खिलाफ जंग लड़ने वाली मशहूर मॉडल सैन रेचल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद देश की उन लाखों लकड़ियों में दुःख की लहर दौड़ पड़ी हैं, जिसके लिए मॉडल सैन रेचल एक आदर्श बनीं।
पूर्व मिस पुडुचेरी सैन रेचल का फाइल फोटो
New Delhi: युवा मॉडल और पूर्व मिस पुडुचेरी सैन रेचल का निधन हो गया। उन्होंने कुल 26 की आयु में दुनिया छोड़ दी। उन्होंने खुद अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनके पास से एक चिट्ठी भी मिली है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सैन रेचल ने अपने पिता से मिलने के बाद कथित तौर पर बहुत अधिक मात्रा में गोलियां खा ली थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
रंगभेद के खिलाफ जंग लड़ी
सैन ने हाल ही में शादी की थी। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रंगभेद के खिलाफ जंग लड़ी। उन्हें वर्ष 2022 में मिस पुडुचेरी का खिताब भी मिला था। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और उद्योग जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वह उन लड़कियों के लिए मिशाल थीं, जो सांवले रंग की वजह से मॉडलिंग से दूर भागती थी, लेकिन उन्होंने ऐसी लड़कियों को हौसला दिया।
आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी सैन
पुलिस ने बताया कि भारी आर्थिक और व्यक्तिगत दबाव के कारण सैन ने यह कदम उठाया हो सकता है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने अपने करियर के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने गहने बेच दिए थे। उनका पिता उनके मदद करने में असमर्थ था, क्योंकि उसे अपने दूसरे बच्चे की देखभाल करनी थी।
'मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु' और 'मिस पुडुचेरी' का खिताब जीता
सैन का रियल नाम शंकर प्रिया था। उन्होंने अपने बचपन में मां को खो दिया था, जिसके बाद पिता ने उनकी देखभाल की। मॉडलिंग में उनकी यात्रा आसान नहीं थी। डार्क स्किन के चलते उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2019 में 'मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु' और 2021 में 'मिस पुडुचेरी' का खिताब जीता। उन्होंने लंदन, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने का काम भी किया।
कैसे हुआ निधन
हाल ही में उनकी शादी हुई थी। वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 5 जुलाई को उन्होंने नींद की गोलियों का अधिक सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और शनिवार को JIPMER में उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनकी मौत की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके गुमसुम रवैये और बुलंद हौसले के लिए जानी जाने वाली सैन को इस तरह जिंदगी से हार मानते देख उनके फैन्स भी दुखी हैं।
No related posts found.