हिंदी
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार सुबह की इमरजेंसी लैंडिग हुई। इस विमान में 169 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बर्ड हिट के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददात के अनुसार इमरजेंसी लेंडिंग के बाद पटना एयरपोर्ट से इंडिगो यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट IGO5009 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके फ्लाइट की कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि फ्लाइट के बर्ड हिट के बाद इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके चलते उसे पटना एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस घटना में सभी यात्रियों और चालक दल सुरक्षित है।
बता दें कि पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि फ्लाइट ने भारतीय समय अनुसार सुबह आठ बजकर 42 मिनट में उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में कंपन की जानकारी मिली। जैसे ही यह जानकारी एप्रोच कंट्रोल यूनिट को मिली, जिसके बाद फ्लाइट को पटना लौटने का निर्देश दिया गया।
जिसके बाद इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षित रूप से भारतीय समय अनुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट में रनवे 7 पर उतारा गया। इस घटना के बाद फ्लाइट की पूरी पड़ताल की जा रही है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी हो रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। एयरलाइंस ने घटना के संबंध में बयान जारी करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया और उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 9 July 2025, 11:08 AM IST