

राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट तो जरुर ली है, सभी को हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी हैं, लेकिन दिन में निकलने वाली चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसन विभाग की तरफ से भी अब ठंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं।
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट तो जरुर ली है, सभी को हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी हैं, लेकिन दिन में निकलने वाली चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसन विभाग की तरफ से भी अब ठंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं।
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच राजधानी में सुबह हल्की ठंड का एहसास जारी है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अब बुधवार से कोहरा छाने लगेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही कोहरा छाने लगेगा।
Weather Update: ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली से कश्मीर तक मौसम में आया बदलाव
मंगलवार को दिन भर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
आर्द्रता का स्तर 94 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ने लगा ठंड का अहसास, जानिये कैसा रहेगा आपके जिले का हाल
मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।