INDIA bloc Protest: विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान CP में बड़ा बवाल, नशे में पहुंचे युवक का हंगामा, जमकर पिटाई

कथित वोट चोरी के खिलाफ तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान गुरूवार को कनॉट प्लेस में जमकर बवाल हुआ। नशे में पहुंचे एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 8 October 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: एसआईआर में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। कथित वोट चोरी के खिलाफ तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान गुरूवार को कनॉट प्लेस में जमकर बवाल हुआ।

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के तीसरे दिन के विरोध, प्रदर्शन और मार्च के दौरान गुरूवार दोपहर को कनॉट प्लेस में जमकर बवाल हुआ। यहां एक युवक प्रदर्शनकारियों के बीच में घुसकर अचानक राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। आरोप है कि युवक नशे में था। आरोपी युवक के बढ़ते बवाल को देखते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने युवक को काबू किया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।

इस दौरान वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मार्च में कुछ नेताओं ने आरोपी युवक को जैसे-तैसे बचाया और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के अंदर से उसे बाहर निकाला।

यह पूरा दृश्य डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे में कैद हो गया। इसका एक्सक्लूसिव वीडियो केवल डाइनामाइट न्यूज़ के पास उपलब्ध है।

इस मामले पर मार्च में शामिल कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने डाइनामाइट न्यूज़ को बातचीत में बताया कि आरोपी युवक के पास से कोडीन कफ सिरप की शीशी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक ने नशे के रूप में कोडीन कफ सिरप का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक खास मकसद से प्रदर्शनकारी बनकर मार्च के बीच पहुंचा और नारेबाजी करने के साथ बवाल काटने लगा।

हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी थी लेकिन वीडियो में उसे साफ देखा जा सकता है। इस मामले में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फिलहाल पुलिस को भी किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवक से फिलहाल युवक को छोड़ दिया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  8 October 2026, 1:47 PM IST

Advertisement