Madhya Pradesh News: छतरपुर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, पढे़ं पूरी खबर

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय बड़ा हादसा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद आग भड़क गई, जिसमें करीब 15 से 16 लोग झुलस गए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस ने इसे पुलिस की लापरवाही बताया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 April 2026, 9:09 PM IST

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहन यादव सरकार के खिलाफ डाकखाना चौराहे पर पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद कई कार्यकर्ता इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 15 से 16 कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी झुलस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे के तुरंत बाद झुलसे हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल व घटनास्थल पर जुट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Farrukhabad: एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, अफसरों को दिये ये निर्देश

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग कैसे भड़की और इसके पीछे क्या कारण रहे। इस घटना ने पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सरकार और पुलिस पर गंभीर निशाना

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने जबरन रोकने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता पक्ष के प्रदर्शन पर पुलिस नरम रहती है, जबकि विपक्ष के साथ सख्ती की जाती है।

गंगा एक्सप्रेसवे टोल रेट जारी, कार से लेकर ट्रक तक कितना देना होगा किराया… जानें पूरा चार्ज

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा होती हैं तो कांग्रेस इसका सख्त जवाब देगी। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Location :  Chhatarpur

Published :  29 April 2026, 9:09 PM IST