Madhya Pradesh News: छतरपुर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, पढे़ं पूरी खबर
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय बड़ा हादसा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद आग भड़क गई, जिसमें करीब 15 से 16 लोग झुलस गए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस ने इसे पुलिस की लापरवाही बताया है।