Budget Session: पीएम मोदी आज शाम राज्यसभा में करेंगे संबोधन, संसद में सियासी गरमाहट तेज, जानिये ये बड़े अपडेट

संसद के बजट सत्र में गुरूवार को भी संसद के दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच सुबह से ही जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य सभा को संबोधित करेंगे। संसद के बजट सत्र को लेकर पढ़ें यहां बड़े अपडेट

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 5 February 2026, 12:49 PM IST

New Delhi: संसद के बजट सत्र में दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच लगातार गरमाहट देखने को मिल रही है, जिससे संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। गुरूवार को राज्यसभा की कार्यवाही जबरदस्त हंगामे का साथ शुरु हुई। लोकसभा में भी पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई। दोपहर बाद राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा में ध्वनिमत से पास हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब शाम 5 बजे राज्य सभा को संबोधित करेंगे।

गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। सभापति की ओर से बार-बार सदन को शांत रखने की अपील की गई, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Budget Session 2026: आज पेश होगा देश का सबसे खास बजट, इन 5 सेक्टर्स को बड़ी उम्मीद; सोना-चांदी सस्ता होगा या नहीं?

लोकसभा में भी दिखी तीखी बहस

वहीं लोकसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। विपक्षी सांसद सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते रहे, जबकि सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे कार्यवाही प्रभावित हुई।

धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा में पारित

हंगामे के बीच दोपहर बाद लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस दौरान सत्ता पक्ष ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को गिनाया, जबकि विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार की आलोचना की। बावजूद इसके, धन्यवाद प्रस्ताव के पारित होने के साथ सरकार को सदन का समर्थन मिला।

शाम को राज्यसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बजट सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को काफी अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब संसद में लगातार हंगामा हो रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बजट, सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं।

बजट सत्र को लेकर सियासी संग्राम तेज

बजट सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक नीतियों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और जानबूझकर संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। इस सियासी संग्राम के चलते आम जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा प्रभावित हो रही है।

Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले अफसरों की जिंदगी 10 दिन हो जाती है पूरी तरह लॉक, जानें वजह

आगे भी हंगामे के आसार

जिस तरह से संसद के दोनों सदनों में टकराव का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में भी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। सरकार जहां विधायी कामकाज आगे बढ़ाने की कोशिश में है, वहीं विपक्ष अपने तेवर नरम करने के मूड में नजर नहीं आ रहा। ऐसे में बजट सत्र का बाकी समय भी सियासी गर्माहट के बीच गुजरने की संभावना है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 February 2026, 12:49 PM IST