दुनिया को बदलने से पहले इंसान को बदलना होगा-आचार्य लोकेश मुनि

क्रोध और शांति के लिए मनुष्य को संयम रखना जरुरी है। यह बात डाइनामाइट न्यूज कार्यालय में आचार्य लोकेश मुनि ने कही। उन्होंने कई सारगर्भित बातें करते हुए कहा कि आज के भागदौड़ जिंदगी में मनुष्य तरह-तरह के विकारों से ग्रसित होता जा रहा है। उसे दुनिया बदलने से पहले खुद बदलना होगा

Updated : 18 May 2026, 7:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आचार्य लोकेश मुनि ने डाइनामाइट न्यूज के युवा पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को निर्भीक होकर काम करना चाहिए। आपको किसी भी स्थिति में कोई भी दबाव नहीं महसूस करना चाहिए।
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने विश्व शांति से जोड़ने का कार्य करने वाले अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि से डाइनामाइट न्यूज़ के साथियों से परिचय कराया। कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा किदिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में “विश्व शांति केंद्र” दिल्ली एयरपोर्ट से मात्र 20 मिनट की दूरी पर है। वहां मेडिटेशन, योग, एंगर मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इंसान को खुद को बदलना होगा

उन्होंने धर्म, अहिंसा, सोशल मीडिया, राजनीति, मानसिक तनाव और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर कहा कि दुनिया को बदलने से पहले इंसान को खुद को बदलना होगा।

धर्म को अध्यात्म से जोड़ा जाए

उन्होंने कहा कि धर्म को अध्यात्म से जोड़ा जाए, धर्म को समाज सेवा से जोड़ा जाए और धर्म को सामाजिक कुरीतियों के निवारण का माध्यम बनाया जाए। हमारा उद्देश्य हिंसा, युद्ध, तनाव, गरीबी और मुक्त दुनिया बनाना है।

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं

डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि अहिंसा का अर्थ सरों के अस्तित्व को स्वीकार करना, उनके विचारों का सम्मान करना और सभी धर्मों के प्रति आदर रखना है। हर समस्या का समाधान संवाद और वार्ता से निकाला जा सकता है। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं।

भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत पारिवारिक और सामाजिक ढांचा लोकेश मुनि ने बताया कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है, लेकिन भारतीय संस्कृति जैसी आत्मीयता कहीं नहीं देखी। यदि भारत को मजबूत बनाना है तो भ्रष्टाचार, जनसंख्या विस्फोट और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर नियंत्रण जरूरी है।"

मृतक के नाम पर चलता रहा गैस का काला खेल! बलरामपुर में एजेंसी कर्मचारियों की करतूत सुन उड़ जाएंगे होश

सपने देखने से कुछ नहीं होता

डॉ. लोकेश मुनि ने आगे बताया, "सोशल मीडिया पर जो दिखाई देता है वह चमकदार होता है। उस चमक के पीछे कितना पुरुषार्थ, संघर्ष और परिश्रम लगा है, यह लोग नहीं देखना चाहते। केवल सपने देखने से कुछ नहीं होता।

‘थूक और लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं! उधम सिंह नगर में गरजे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- धर्मांतरण करने वालों की…

इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश, सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश, एग्जूक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, असाइनमेंट एडिटर सुरेश प्रजापति, नेशनल मार्केटिंग हेड अनुराग श्रीवास्तव, बिजनेस डवलेपमेंट हैड विकास कौशिक, संपादकीय टीम से जय सिंह, रोहित गोयल, पूनम राजपूत, निधि कुशवाहा, दीपिका तिवारी, सुजाता विस्वाल, तान्या चंद, नितिन पाराशर, बॉबी राज, ऋषभ अग्निहोत्री, आयुषी बिष्ट, डोनिका सिंह, सोशल मीडिया मैनेजर रोहित पूनिया, मल्डी मीडिया प्रोड्यूसर उसामा, वीडियो एडिटर यश गौतम, ग्रॉफ्किस डिजाइनर रजनी, भरत समेत अन्य पत्रकार मौजूद रह

Location :  New Delhi

Published :  18 May 2026, 6:48 PM IST

Advertisement