

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से देश और दुनिया सदमे में है। इसी बीच एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला जिससे हर कोई हैरान है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से देश और दुनिया सदमे में है। इस दर्दनाक हादसे में यात्रियों और क्रू मेंबर समेत कुल 265 लोगों की जान चली गई है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अब लगभग खत्म हो चुका है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, इस भीषण हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति ही बचा है। विमान हादसे के बाद मौके पर मंजर बेहद भयावह था। जहां सबकुछ जल गया, वहीं एक चमत्कार भी देखने को मिला।
रेस्क्यू के दौरान मिली भगवद गीता
जानकारी के मुताबिक, बता दें रेस्क्यू के दौरान वहां से भगवद गीता (Bhagwad Geeta Video Viral) मिली, जो किसी यात्री की हो सकती है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस धार्मिक ग्रंथ बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें जरा सा भी नुकसान नहीं पहुंचा। वहां मौजूद लोग इसे चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं।
लोगों की आस्था और भक्ति का प्रतीक
दरअसल इसका video भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा यूजर देख चुके हैं। इस वीडियो में एक शख्स दुर्घटनास्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्ने दिखाता नजर आया। विमान के बुरी तरह जले और टूटे हुए हिस्सों के बीच भगवद गीता का सुरक्षित मिलना सिर्फ चमत्कार ही नहीं माना जा रहा है। बल्कि ये लोगों की आस्था और भक्ति का प्रतीक बन गया है।
दुखद विमान हादसा गुरुवार 12 जून
जानकारी के मुताबिक बता दें यह दुखद विमान हादसा गुरुवार 12 जून को हुआ। यहां एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1.30 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। इसमें एक यात्री ऐसा था जिसने कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। यह इमरजेंसी दरवाजे के सीट नंबर 11A पर बैठा था। इसके अलावा 24 अन्य लोगों की भी मौत हुई है, जो हादसे के बाद विमान में फंस गए थे। इस हादसे ने सब को हैरान कर दिया। वहीं देश और दुनिया में सब सदमे में हैं।
Ahmedabad Plane Crash: उड़ान भरने से पहले मां से हुई आखिरी ये बात, हादसे के बाद मां का हुआ ये हाल