Live Now

Today Live News: 7 सितंबर की टॉप खबरें, अमेरिका के मिनियापोलिस एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के डकोटा काउंटी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। लेकविल के पास एक खेत में रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 7 September 2025, 9:34 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 07 Sep 2025 12:07 PM (IST)

      पंजाब: सभी स्कूल और कॉलेज कल से खुलेंगे

      पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि कल से राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुलेंगे। इससे पहले मौसम और अन्य परिस्थितियों के कारण शिक्षण संस्थान बंद थे। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी स्कूलों में सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

    • 07 Sep 2025 11:54 AM (IST)

      मिनेसोटा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना

      अमेरिका के मिनियापोलिस एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत और जांच की प्रक्रिया जारी है।

    • 07 Sep 2025 11:24 AM (IST)

      कीव में रूसी ड्रोन हमले से 2 की मौत, 11 घायल

      कीव में रूसी ड्रोन हमले ने दहशत फैला दी। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राहत और चिकित्सा टीमों ने तुरंत मदद शुरू की। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

    • 07 Sep 2025 10:43 AM (IST)

      साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज

      साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानी भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस समय धृति योग भी बन रहा है। इस ग्रहण को भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप में देखा जा सकेगा। वहीं दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 07 Sep 2025 10:38 AM (IST)

      टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात

      अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात को लेकर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। यह बैठक व्यापार समझौतों और द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 07 Sep 2025 10:11 AM (IST)

      PM नरेंद्र मोदी इस दिन करेंगे पंजाब का दौरा

      पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। इस संकट की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले गुरदासपुर पहुंच सकते हैं, जहां रावी नदी से छोड़े गए पानी ने कई गांवों को डूबो दिया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 07 Sep 2025 09:37 AM (IST)

      खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

      दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.59 मीटर तक पहुंच गया है। अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

New Delhi: आज 7 सितंबर की बड़ी खबरों में सबसे पहले राजनीति में हलचल रही। दिल्ली और आसपास के इलाकों में यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर बह रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खेल जगत में भारतीय टीम की अगली सीरीज की घोषणा हुई। इन सब खबरों को एक क्लिक में पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर।

Location :