हिंदी
दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर (Img- Internet)
New Delhi: अक्सर हम अपने घर या Office की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दीवार पर तरह-तरह की पेंटिंग्स लगाते हैं। इनमें सबसे कॉमन है 'दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर'। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ सजावट की चीज़ नहीं है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े प्रगति, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। अगर इसे सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाए, तो यह आपके बंद पड़े तरक्की के रास्ते खोल सकती है। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका क्या है।
वास्तु में दिशाओं का बहुत बड़ा महत्व है। अगर आप अपने करियर में ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं और मान-सम्मान पाना चाहते हैं, तो घोड़ों की तस्वीर को घर की दक्षिण (South) दिशा में लगाएं। दक्षिण दिशा सफलता और प्रसिद्धि की दिशा मानी जाती है। वहीं, अगर आप घर में शांति, सुख और आर्थिक संपन्नता चाहते हैं, तो इस तस्वीर को उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। इससे घर के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहता है।
अगर आप बिजनेस करते हैं या ऑफिस में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो अपने केबिन या वर्कप्लेस की दक्षिण दीवार पर सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं। ध्यान रखें कि तस्वीर आपकी चेयर के ठीक पीछे होनी चाहिए। इससे आपको काम में सपोर्ट मिलता है और फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।
सावधान! घर की असंतुलित ऊर्जा बन सकती है बर्बादी का कारण, आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स
यह सबसे जरूरी पॉइंट है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। घोड़े हमेशा घर के अंदर की तरफ दौड़ते हुए दिखने चाहिए, न कि बाहर की तरफ। अगर घोड़ों का मुंह घर के बाहर की ओर होगा, तो आपकी मेहनत का फल और धन भी बाहर चला जाएगा। सुख-समृद्धि को घर के अंदर लाने के लिए घोड़ों की गति घर के केंद्र की तरफ होनी चाहिए।
तस्वीर चुनते समय घोड़ों के स्वभाव और रंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
रंग और स्वास्थ्य: घोड़े हमेशा सफेद रंग के होने चाहिए क्योंकि सफेद रंग शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। साथ ही, घोड़े हेल्दी और शक्तिशाली दिखने चाहिए।
स्वभाव: घोड़े शांत और पावरफुल मुद्रा में हों। कभी भी आपस में लड़ते हुए या बहुत ज्यादा आक्रामक (Aggressive) दिखने वाले घोड़ों की तस्वीर न लगाएं। इससे घर में विवाद बढ़ सकते हैं।
Vastu For Office: बिजनेस में चाहिए बंपर ग्रोथ? इन वास्तु नियमों से खोलें सफलता और समृद्धि के दरवाजे
संख्या का महत्व: शास्त्रों और वास्तु में 7 की संख्या को बहुत शुभ माना गया है, इसलिए तस्वीर में घोड़ों की संख्या हमेशा 7 ही होनी चाहिए, न इससे कम और न ज्यादा।
वास्तु के अनुसार, घर के हर कोने में घोड़ों की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती। इसे हमेशा लिविंग रूम (हॉल) में लगाना सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे कभी भी बेडरूम में न लगाएं, क्योंकि इससे नींद में खलल पड़ सकती है। इसके अलावा किचन, मंदिर या घर के मुख्य दरवाजे (Main Door) पर भी इसे लगाने से बचना चाहिए। टूटी हुई या धुंधली तस्वीर लगाने से भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Location : New Delhi
Published : 12 May 2026, 1:18 PM IST