Vastu For Office: बिजनेस में चाहिए बंपर ग्रोथ? इन वास्तु नियमों से खोलें सफलता और समृद्धि के दरवाजे

Vastu For Office: क्या आपके ऑफिस की तरक्की रुक गई है? जानिए कैसे सही दिशा और वास्तु नियमों से आप सफलता के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। मुख्य द्वार से लेकर बॉस की केबिन तक, ये आसान वास्तु टिप्स आपके करियर और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Post Published By: Rani Tibrewal
Updated : 7 May 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: हर कोई चाहता है कि उसका काम-धंधा खूब चले और ऑफिस में हमेशा बरकत बनी रहे। कई बार हम दिन-रात मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिलता जैसा हम चाहते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र हमारी मदद कर सकता है। वास्तु कोई जादू नहीं है, बल्कि यह आपके काम करने की जगह पर सही एनर्जी लाने का एक तरीका है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके ऑफिस में पैसा और कामयाबी खिंची चली आए तो ये कुछ आसान बातें आपके बहुत काम आएंगी।

मेन गेट: जहां से आती है खुशहाली

सबसे पहले बात करते हैं ऑफिस के मेन गेट की। जैसे घर का मुख्य दरवाजा खास होता है, वैसे ही ऑफिस का दरवाजा भी सही दिशा में होना चाहिए। अगर आपके ऑफिस का गेट उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा में है, तो समझ लीजिए कि आपने कामयाबी की पहली सीढ़ी चढ़ ली है। इन दिशाओं से आने वाली हवा और रोशनी बिजनेस में नए मौके और धन लाभ लेकर आती है।

बॉस की सीट: यहां से चलता है पूरा सिस्टम

ऑफिस का सबसे खास हिस्सा होता है बॉस का केबिन। वास्तु कहता है कि बॉस को हमेशा ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम (South-West) कोने में बैठना चाहिए। इस कोने में बैठने से फैसले लेने की ताकत बढ़ती है और काम में मजबूती आती है। एक बात का और ध्यान रखें, बैठते समय बॉस का चेहरा उत्तर या पूर्व की तरफ होना चाहिए। इससे दिमाग शांत रहता है और बड़े सौदे करने में आसानी होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rani Tibrewal (@tibrewalrani)

Vastu Shastra: इन संकेतों से जानें घर में कहां है वास्तु असंतुलन, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

कर्मचारियों के बैठने का सही तरीका

किसी भी ऑफिस की जान वहां के एम्प्लॉई (Employees) होते हैं। अगर वो खुश और एक्टिव रहेंगे, तभी कंपनी आगे बढ़ेगी। कोशिश करें कि आपके कर्मचारी काम करते समय अपना चेहरा उत्तर या पूर्व की तरफ रखें। अगर ऐसा मुमकिन न हो, तो वो दक्षिण की तरफ मुंह करके भी बैठ सकते हैं, लेकिन पूर्व दिशा सबसे बेस्ट मानी जाती है। इससे उन्हें थकान कम होती है और काम में मन लगा रहता है।

Guest Room Vastu Tips: क्या आपके घर का Guest Room देता है सुकून या बना रहा है तनाव, जानिये सही वास्तु नियम, सही दिशा, रंग और सेटअप

वास्तु के ये उपाय बहुत छोटे हैं, लेकिन इनका असर बहुत बड़ा होता है। बस अपनी बैठने की दिशा और दरवाजे का ख्याल रखकर आप अपने ऑफिस का माहौल बदल सकते हैं। जब एनर्जी सही होगी, तो तरक्की के रास्ते अपने आप खुलने लगेंगे।

 

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 12:20 PM IST

Advertisement