नवाबों का शहर बनेगा अब IT हब, आईटी सिटी के निर्माण से बढ़ेगी रोजगार की संभावनाएं
लखनऊ अब आईटी हब बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले छह महीनों में चार बड़ी आईटी कंपनियों ने यहां अपने संचालन की शुरुआत की है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आईटी सिटी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।