हिंदी
यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग (Img: Google)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। यह संशोधन उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया का स्वरूप बदल गया है।
आयोग ने 28 जुलाई 2025 को विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। हालांकि इस विज्ञापन को लेकर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा आपत्तियां उठाते हुए रिट याचिकाएं दाखिल की गईं, जिनमें अखिलेश व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और जयहिंद यादव व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख थीं।
NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, NTA ने कहा- जल्द जारी होगी नई तारीख
मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने 2 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया। इसके बाद आयोग ने अपने पुराने विज्ञापन में आवश्यक संशोधन कर दिया। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने स्पष्ट किया कि अब चयनित शिक्षकों की नियुक्ति केवल कक्षा 9 और 10 के अध्यापन कार्य के लिए ही मान्य होगी।
नगर निकाय चुनाव 2026: जीत-हार से तय होगा मंत्रियों का राजनीतिक कद और बीजेपी का भविष्य
इसके साथ ही 22 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुपालन में यह भी तय किया गया कि 28 जुलाई 2025 को जारी सभी विषयों के अधियाचनों के सापेक्ष विज्ञापन को संशोधित रूप में माना जाएगा। इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है, वहीं कई उम्मीदवार इसे अपने लिए अवसर के रूप में भी देख रहे हैं।
Location : Prayagraj
Published : 12 May 2026, 1:16 PM IST