हिंदी
रक्षाबंधन 2025 (Img: Google)
New Delhi: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जो हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शुभ समय, सही दिशा और शुद्ध मन से की गई पूजा का विशेष महत्व होता है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
भद्रा और राहुकाल से करें परहेज
पूजा की थाली में रखें ये आवश्यक वस्तुएं
राखी बांधने से पहले पूजा की थाली को विधिपूर्वक सजाना अत्यंत आवश्यक है। थाली में निम्नलिखित वस्तुएं जरूर होनी चाहिए:
• अक्षत (चावल)
• रोली
• राखी
• दीपक (घी का)
• मिठाई
• नारियल
• जल का लोटा
इन वस्तुओं के बिना रक्षाबंधन की पूजा अधूरी मानी जाती है।
दिशा और रंग का रखें ध्यान
राखी बांधते समय दिशा का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके राखी बांधनी चाहिए। वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके राखी बांधना वर्जित माना गया है क्योंकि यह दिशा यमराज की मानी जाती है। इसके अलावा काले रंग से भी बचाव करना चाहिए। हिंदू धर्म में काले रंग को नकारात्मकता और अशुभता से जोड़ा गया है। इसलिए रक्षाबंधन पर न तो काले रंग की राखी बांधें, न ही इस रंग के वस्त्र पहनें।
Location : New Delhi
Published : 8 August 2025, 3:41 PM IST
No related posts found.