
इन ड्रिंक्स को आज ही डाइट में करें शामिल (Img: Canva)
New Delhi: बारिश का मौसम हर किसी को पसंद तो बहुत होता है, लेकिन साथ ही यह अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन, गले में खराश और पेट खराब होने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप इस मॉनसून वायरल बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करके अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन नेचुरल ड्रिंक्स को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
अगर आपके गले में खराश है या आपको थोड़ी ठंड लग रही है, तो अदरक और तुलसी की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है और मानसून से जुड़ी आम बीमारियों से राहत दिला सकती है।
ये भी पढ़ें - गर्मियों का देसी इलाज: बाजार के केमिकल्स को कहें अलविदा, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं रुहअफजा जैसा हेल्दी शरबत
बरसात के मौसम में ज्यादातर लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सोने से पहले एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
सुबह गर्म पानी में नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह पाचन में भी मदद करता है और आपको पूरे दिन तरोताजा महसूस कराता है।
बारिश के दिनों में एक गिलास पानी में दालचीनी और 2-3 लौंग उबालकर उसका पानी पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इस मौसम में फिट रहने का यह एक आसान तरीका है।
ये भी पढ़ें -Health Tips: पेट में गैस और फूलेपन की समस्या, जानिए कौन से हेल्दी फूड्स भी बन सकते हैं कारण और कैसे पाएं राहत
अगर बारिश में तला-भुना खाना खाने से आपका पेट भारी लगता है, तो आप पुदीना, भुना जीरा और काला नमक का मिश्रण पी सकते हैं। इससे पाचन बेहतर हो सकता है।
बारिश के मौसम में हमेशा ताजे और घर पर बने ड्रिंक्स ही लें। सड़क किनारे बिकने वाले खुले ड्रिंक्स या लंबे समय से रखे हुए पेय पदार्थों से बचें। अगर आपको पहले से कोई बीमारी है या आप कोई दवा ले रहे हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
Location : New Delhi
Published : 27 July 2026, 7:57 PM IST