हिंदी
शराब वाली आइसक्रीम का बढ़ता क्रेज (img source: google)
New Delhi: स्वाद को लेकर लोगों का एक्सपेरिमेंट करने का शौक कभी खत्म नहीं होता। कभी स्ट्रीट फूड में फ्यूजन दिखता है, तो कभी ड्रिंक्स में अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन। अब यह ट्रेंड अल्कोहल तक भी पहुंच चुका है। आमतौर पर भारत में शराब के साथ नमकीन, मूंगफली, चिप्स या भजिया ली जाती है, लेकिन अब कुछ लोग ड्रिंक्स के साथ आइसक्रीम और डेजर्ट मिलाकर पीने का एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
पहली बार सुनने में यह कॉम्बिनेशन अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया और पार्टी कल्चर में यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसी 5 अल्कोहलिक ड्रिंक्स के बारे में, जिनमें लोग अलग-अलग फ्लेवर की आइसक्रीम मिलाकर पी रहे हैं।
वाइन लवर्स के बीच रोज़ वाइन काफी पॉपुलर है। इसमें जब स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम मिलाई जाती है, तो ड्रिंक को फ्रूटी और हल्का क्रीमी टच मिल जाता है। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर उन लोगों को पसंद आता है, जिन्हें स्ट्रॉन्ग अल्कोहल टेस्ट नहीं भाता।
वोडका दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है, खासकर पार्टी और क्लब कल्चर में। मैंगो आइसक्रीम के साथ इसका कॉम्बिनेशन ड्रिंक को हल्का, मीठा और रिफ्रेशिंग बना देता है। यह उन लोगों के लिए है, जो वोडका को स्ट्रॉन्ग महसूस करते हैं।
भारत में रम का क्रेज काफी पुराना है। जहां एम्बर रम ज्यादा पॉपुलर है, वहीं वाइट रम भी अब तेजी से पसंद की जा रही है। वाइट रम के साथ लीची आइसक्रीम मिलाने से इसका ओवरपावरिंग टेस्ट बैलेंस हो जाता है और एक सॉफ्ट, स्वीट फ्लेवर उभरकर आता है।
व्हिस्की को आमतौर पर स्ट्रॉन्ग ड्रिंक माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसमें वनीला आइसक्रीम मिलाकर इसे क्रीमी और स्मूद बनाते हैं। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर उन लोगों में पॉपुलर है, जो व्हिस्की का फ्लेवर तो चाहते हैं लेकिन उसकी कड़वाहट नहीं।
चॉकलेट आइसक्रीम के साथ रम या ब्रांडी मिलाने से एक डेजर्ट जैसी ड्रिंक तैयार होती है। यह कॉम्बिनेशन अक्सर नाइट पार्टियों में ट्राई किया जाता है, जहां लोग ड्रिंक और स्वीट दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं।
Lifestyle News: सर्दियों में स्किन को दें नेचुरल निखार, घर के नुस्खों से पाएं गुलाबी चमक
भले ही ये कॉम्बिनेशन सुनने और देखने में दिलचस्प लगें, लेकिन डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी देते हैं कि अल्कोहल किसी भी रूप में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइसक्रीम जैसे हाई शुगर फूड के साथ शराब लेने से पाचन संबंधी दिक्कतें और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 February 2026, 4:12 PM IST