Maharajganj में उठी देशभक्ति की गूंज, 108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य यात्रा

महराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे में सोमवार को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 August 2026, 6:40 PM IST
google-preferred

Maharajganj: आजादी के अमृत भाव और देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करते हुए सोमवार को कोल्हुई कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।

108 फीट का तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 108 फीट लंबा राष्ट्रध्वज रहा। इसे लोगों ने अपने हाथों में लेकर पूरे उत्साह के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजारा। इस दौरान पूरा कोल्हुई कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - Maharajganj: फरेंदा ब्लॉक में VB-G RAM G योजना का आगाज, गांवों में रोजगार के साथ विकास को मिलेगी नई रफ्तार

भारत माता के जयघोष से गूंजा कस्बा

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 34 गांवों की चमकेगी किस्मत

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, विवेका पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, मधुर सिंह, बिल्लू सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अरुण राय, चंद्रवीर सिंह, दिनेश रौनियर, दिलीप मौर्या, रिंकू तिवारी, भोला यादव, रमेश सिंह, रामकेश प्रजापति, अनिल मिश्रा, श्रीराम जायसवाल, धनंजय चतुर्वेदी, श्रीराम सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  10 August 2026, 6:40 PM IST

Related News

Advertisement