हिंदी
हाई कोर्ट के आदेश के बाद राउंड-2 के लिए फिर खुलेंगे आवेदन (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: NEET-SS काउंसलिंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग से जुड़ा अपना पूर्व नोटिस वापस लेते हुए पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने का अवसर देने का फैसला किया है। इसके साथ ही काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
एमसीसी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित रिट याचिका (सिविल) संख्या 11097/2026 सुनील एवं अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी में 5 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन में लिया गया है। अदालत ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को पुनः पंजीकरण कर दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी है।
हाई कोर्ट की टिप्पणियों और निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एमसीसी ने 3 अगस्त 2026 को जारी अपनी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया को संशोधित करते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों के लिए रेजिग्नेशन पोर्टल 7 अगस्त शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। वहीं राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 9 अगस्त सुबह 10 बजे से दोबारा शुरू होगी।
एमसीसी का कहना है कि संशोधित प्रक्रिया का उद्देश्य सभी पात्र उम्मीदवारों को निष्पक्ष और समान अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब निर्धारित समय के भीतर दोबारा पंजीकरण कर सकेंगे।
Location : New Delhi
Published : 6 August 2026, 12:39 PM IST
Topics : Medical Admission 2026 Medical PG Counselling NEET SS Counselling 2026 NEET SS Round 2 NEET SS Update
No related posts found.