सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरा अपडेट

दिल्ली हाई कोर्ट ने JJA / Restorer भर्ती 2026 के लिए 152 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और प्रतिष्ठित पद पाने का शानदार मौका है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 1 February 2026, 7:26 PM IST

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने Junior Judicial Assistant (JJA) / Restorer Recruitment 2026 के तहत भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 152 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कोर्ट में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक प्रतिष्ठित, स्थायी और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मानी जा रही है।

Rajasthan Govt Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान में 1 लाख सरकारी भर्तियों का कैलेंडर जारी

जानिये किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी?

दिल्ली हाई कोर्ट की इस भर्ती में कुल 152 पद शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न वर्गों में आरक्षित किया गया है।

  • सामान्य वर्ग (General): 62 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 44 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 12 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 20 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 14 पद

यह आरक्षण केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?

Junior Judicial Assistant / Restorer पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

यह योग्यता उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जो पहले से ही कंप्यूटर और टाइपिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

आयु सीमा: कितनी उम्र होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: कितनी मिलेगी सैलरी?

दिल्ली हाई कोर्ट में चयनित उम्मीदवारों को Pay Level- 6 के तहत वेतन दिया जाएगा।

  • प्रारंभिक वेतन: ₹35,400 प्रति माह
  • अधिकतम वेतन: ₹1,12,400 प्रति माह

इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल सैलरी और आकर्षक हो जाती है।

आवेदन शुल्क: कितनी फीस देनी होगी?

  • सामान्य, OBC और EWS वर्ग: ₹1500
  • SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार: ₹1300
  • आवेदन शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

Govt Jobs: दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से नौकरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर JJA / Restorer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू ध्यान से जांच लें
  • आवेदन फॉर्म की PDF या प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 February 2026, 7:26 PM IST