Bihar Board Result Update: खुशखबरी! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक करें परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 March 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों को उनका परिणाम मिल गया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में सभी तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया

टॉपर्स की बात करें तो इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षा दो शिफ्ट में ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर मोड) में आयोजित की गई थी।

Pratapgarh Murder: दो बीवी, 18 बच्चे और तीसरी मोहब्बत पड़ी भारी… प्रेमिका ने रची हत्या की साजिश

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर दिए गए “BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

अब रिजल्ट आने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तैयारी शुरू कर सकते हैं। बिहार बोर्ड का यह परिणाम छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 23 March 2026, 2:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement