
बलिया जिले के यूपी बोर्ड 2027 के आंकड़े (Img: AI Image)
Ballia: माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 149 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,13,210 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रस्तावित केंद्रों में आठ राजकीय, 66 अशासकीय वित्तविहीन और 75 अन्य केंद्र शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए प्रस्तावित 149 केंद्रों में 55,289 हाईस्कूल और 57,921 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या 1,13,210 है।
वहीं वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां हाईस्कूल के 58,025 और इंटरमीडिएट के 61,724 समेत कुल 1,19,749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जबकि परीक्षार्थियों की कुल संख्या में कमी आई है।
Ballia News: नाबालिग को भगाने के मामले में दोषी को 25 साल की सजा, 40 हजार रुपये जुर्माना
2027 में प्रस्तावित केंद्र: 149
राजकीय केंद्र: 8
अशासकीय वित्तविहीन: 66
अन्य केंद्र: 75
हाईस्कूल परीक्षार्थी: 55,289
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी: 57,921
कुल परीक्षार्थी: 1,13,210
Location : Ballia
Published : 27 October 2026, 7:47 PM IST