UP Board का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब शिक्षक और छात्र करेंगे ऑनलाइन हाजिरी दर्ज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा के क्षेत्र में पारंपरिक हाजिरी प्रणाली को डिजिटल बनाने का बड़ा कदम उठाया है। जुलाई 2026 से प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।