
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
West Singhbhum: जिले के चाईबासा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूता गांव के टोला डांगौरपी का है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें टोटो से सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय घनश्याम सिंह कुंटिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उनके भतीजे सुखलाल सिंह कुंटिया ने बताया कि घनश्याम सिंह कुंटिया देर शाम चाईबासा बाजार से टमाटर बेचकर अपने घर लौट रहे थे।
झारखंड: गुरुग्राम हादसे के मृतकों के परिजनों को दी सहायता राशि
जानकारी के अनुसार वह अपनी साइकिल के साथ एक लड़की के साथ पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, जिस पर दो पुरुष और एक महिला सवार थे, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घनश्याम सिंह कुंटिया सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।
मृतक की फाइल फोटो
घनश्याम सिंह कुंटिया एक किसान थे और टमाटर बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है।
फिलहाल शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। बुधवार को डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Location : West Singhbhum
Published : 8 April 2026, 8:31 PM IST
Topics : Chaibasa Jharkhand Road Accident West Singhbhum