हिंदी
गुड़गांव हादसे के परिजनों को बांटे चेक (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Saraikela: जनपद के कांड्रा स्थित एक निजी होटल में आयोजित एक संवेदना बैठक में बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुड़गांव हादसे के मृतक मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और मुआवजा राशि वितरित की।
संजय सेठ ने मृतक मजदूरों के परिजनों को ढांढस बंधाया और मुआवजा का चेक और दो को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद के का आश्वासन भी दिया।
मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजा का चेक वितरित करते संजय सेठ
उन्होंने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से भाजपा परिवार सहित पूरा समाज व्यथित है। मंत्री ने कहा कि परिवारों के सामने आगे का जीवन चुनौतीपूर्ण है, विशेषकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक आवश्यकताओं को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को लगभग 40 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।
इस दौरान मृतकों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपे गए। इसके साथ ही मानवीय पहल करते हुए दो मृतकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया, ताकि परिवार को स्थायी आय का सहारा मिल सके। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करती रहेगी।
मानवीय पहल के तहत मंत्री ने दो मृतकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार मिल सके और परिवार को नियमित आय का सहारा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में पीड़ित परिवारों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
पानी का सहारा या जमीन का खेल? देवघर के हलीमा बांध पर बढ़ा विवाद, प्रशासन सख्त, जानें पूरा मामला
गौरतलब है कि हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी के दौरान दर्दनाक घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी।
Location : Saraikela
Published : 8 April 2026, 6:21 PM IST
No related posts found.