हिंदी
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम सरमा (Img- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoghar: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के साथ सीधे देवघर स्थित ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे।
आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुदेव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वहां कुछ समय व्यतीत किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आश्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
पानी का सहारा या जमीन का खेल? देवघर के हलीमा बांध पर बढ़ा विवाद, प्रशासन सख्त, जानें पूरा मामला
बाबा बैद्यनाथ धाम में की विधिवत पूजा-अर्चना
इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक किया और देश एवं असम राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री शर्मा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
देवघर में महिला शक्ति की मिसाल: आशा कुमारी को बांस के हुनर ने दी नई उड़ान, बदली सैकड़ों जिंदगियां
मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य की उन्नति, शांति और जनता के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके इस दौरे को आस्था और जनसंपर्क के रूप में भी देखा जा रहा है।
Location : Deoghar
Published : 8 April 2026, 3:40 PM IST
No related posts found.