60 दिन बाद देवघर में शुरू होगा आस्था का महाकुंभ, लाखों शिवभक्तों के स्वागत के लिए सज रही बाबा नगरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के आयोजन में अब महज दो महीने का समय शेष है। बाबा बैद्यनाथ धाम में देश-विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर तो कस ली है, लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी किल्लत इस बार प्रशासन के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होने वाली है।