धनबाद में बड़ी कार्रवाई: 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त, जानें कैसे हासिल की इतनी बड़ी कामयाबी?

धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को पकड़ा गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 March 2026, 8:39 PM IST

Dhanbad: झारखंड के धनबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धनबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्चा स्प्रिट बरामद किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशों पर यह बड़ी कार्रवाई हुई। सहायक उत्पाद आयुक्त ने इस मामले पर गुप्त सूचना दी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को पकड़ा गया है।

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। इस दौरान नागालैंड नंबर NL-01-L-1775 टैंकर को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ।

मैनपुरी में दलित महिला का बड़ा आरोप, दबंगों ने बहला-फुसलाकर करा लिया ये काम; वीडियो में सुनाई दर्दभरी कहानी

जांच के दौरान टैंकर चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि इस स्प्रिट को गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों के पास सप्लाई किया जाना था। यह खुलासा होते ही विभाग ने तुरंत टैंकर को जब्त कर लिया।

मुजफ्फरनगर में सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, बोले- समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा

उत्पाद विभाग ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

बता दे कि धनबाद में उत्पाद विभाग की यह कोई पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है, इससे पहले भी उत्पाद विभाग की ओर से इस तरह की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Location : 
  • Dhanbad

Published : 
  • 17 March 2026, 8:39 PM IST