अब डिजिटल सबूतों से खुलेगा अपराध का राज, झारखंड पुलिस ने शुरू की नई तैयारी
लातेहार टाउन हॉल में तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध जांच, फॉरेंसिक विज्ञान और डिजिटल साक्ष्य संग्रहण में दक्ष बनाना है। डीआईजी कौशल किशोर और एसपी कुमार गौरव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।