हिंदी
वॉशिंगटन फायरिंग पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Washington: वॉशिंगटन डीसी में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद Donald Trump ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमलावर "हत्या की कोशिश करने वाला" था और उसके पास कई हथियार मौजूद थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की घटनाएं उन्हें उनके काम से रोक नहीं सकतीं।
ट्रंप ने बताया कि घटना के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। राष्ट्रपति ने एजेंट की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसने बेहद साहस के साथ स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा, "बहुत करीब से शक्तिशाली गन से गोली चलाई गई थी, लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।"
कौन है वो शख्स, जिसने ट्रंप पर किया जानलेवा हमला; व्हाइट हाउस डिनर में उस वक्त क्या हुआ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने खुलासा किया कि संदिग्ध व्यक्ति कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट तक पहुंच गया था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। ट्रंप के अनुसार, यह घटना सुरक्षा में संभावित खामियों की ओर इशारा करती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में शामिल संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। ट्रंप ने हमलावर की तस्वीर भी साझा की और कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।
ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि जिस इमारत में यह घटना हुई, वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्हाइट हाउस में नई सुरक्षा योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनमें ड्रोन-प्रूफ सिस्टम और बुलेटप्रूफ ग्लास जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
डिनर के दौरान Donald Trump पर फिर हमला, आरोपी गिरफ्तार
अपने संबोधन में ट्रंप ने 2024 में पेंसिल्वेनिया में हुए हमले का जिक्र भी किया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरों के बावजूद वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
अपने बयान के अंत में Donald Trump ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और सभी को संयम बरतना चाहिए।
Location : Washington
Published : 26 April 2026, 9:13 AM IST
Topics : Donald Trump Hilton hotel incident Secret Service agent US President news Washington DC shooting