हिंदी
होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी (image : x )
New delhi: पनामा के झंडे वाला एलपीजी टैंकर तारा गैस होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल से हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 सदस्यीय चालक दल सवार था। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में सभी भारतीय नागरिक और चालक दल के अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जहाज के मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
8th Pay Commission: सैलरी का नया गणित, केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलेगा फायदा
पिछले 24 घंटे के दौरान इस क्षेत्र में कम से कम 4 तेल टैंकरों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। ईरानी नौसेना ने बताया कि होर्मुज के पूर्वी हिस्से में एक और टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग की चपेट में आने के बाद आग की चपेट में आ गया। ईरान ने आरोप लगाया कि यह जहाज प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में चल रहा था और उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे। ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि टैंकर बिना नेविगेशन सिस्टम चालू किए प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 4:49 PM IST
Topics : indian crew members maritime security panama flag tanker Sarbananda Sonowal Why Iran closed Strait of Hormuz
No related posts found.