IND vs AFG U19: अफगानिस्तान ने 227 रन बनाए, सेमीफाइनल में फाइनल की जंग

अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 227 रन बनाए। अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 228 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 November 2026, 2:02 PM IST
google-preferred

New Delhi: अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए हैं। अब भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए 228 रन बनाने होंगे।

अफगानिस्तान की पारी समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के सामने 228 रनों का लक्ष्य है। टीम इंडिया की कोशिश इस लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल मुकाबला जीतने और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने की होगी।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठी है।

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर सभी की नजर

इस बीच भारतीय अंडर 19 टीम की कमान भले ही लक्ष्य राजेश रायचंदानी संभाल रहे हैं, लेकिन सभी की नजर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर होगी। दोनों प्लेयर्स अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

भारत की U19 प्लेइंग XI: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद।

अफगानिस्तान की U19 प्लेइंग XI: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेट कीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमंखिल, नूर अली नियाजी।

Location :  New Delhi

Published :  12 November 2026, 2:02 PM IST

Advertisement