Colombia Earthquake: कोलम्बिया में भूकंप से भारी तबाही, 47 लोगों की मौत; इस बार अलग तरह से कांपी धरती, पूरा अपडेट

लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी. इसकी वजह से कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भूकंप की वजह से मरने वालों का यह आंकड़ा 1000 के भी पार कर सकता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 10:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: कोलंबिया में भूकंप ने तबाही मचाई है। जोरदार भूकंप के चलते 47 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ढह गईं। कैली में कम से कम 20 इमारतों के ढहने और लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। भूकंप के कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

हवाई सेवाएं भी प्रभावित

भूकंप के कारण कोलंबिया के कई हिस्सों में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। विमानन अधिकारियों के मुताबिक, पेरेरा, मनिजालेस, क्विब्दो, आर्मेनिया, कार्टागो और बुएनावेंतुरा के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा है। यात्रियों और विमानों की सुरक्षा की जांच के दौरान इन हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं। डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट की नेशनल इकाई, स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान की जानकारी जुटा रही है। राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गालान ने कहा कि शहर में बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

वेनेजुएला में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके वेनेजुएला के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। ताचिरा और बारकिसिमेतो में लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी। कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है।यहां कई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं और फॉल्ट रीजन मौजूद हैं. कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के मुताबिक, देश में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 10:34 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement