Nainital: हल्द्वानी में डेयरी कारोबारियों पर शिकंजा, खाद्य विभाग ने उठाए नमूने

शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में डेयरी और दुग्ध उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पनीर और घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

Nainital: शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में डेयरी और दुग्ध उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पनीर और घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

सहायक खाद्य आयुक्त अजब सिंह रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अधिकारियों ने डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और लेबलिंग की जांच की। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2) के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुपालन में की गई। विभाग के अनुसार अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और ऐसे गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक है, जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं।

विभाग ने लिए पनीर और देसी घी के नमूने

निरीक्षण के दौरान बाजपुर से हल्द्वानी आ रहे एक वाहन से पनीर और देसी घी के नमूने लिए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर संदेह के चलते गोवर्धन घी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। एक अन्य डेयरी प्रतिष्ठान से मदर डेयरी घी का नमूना भी संग्रहित किया गया।

उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा बड़े संकट में, 32 MLA के कट सकते टिकट; एंटी-इनकम्बेंसी से दो दलों को फायदा

नमूनों को भेजा गया राजकीय खाद्य प्रयोगशाला

सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों को लेकर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी भी उत्पाद को अधोमानक या असुरक्षित घोषित नहीं किया जा रहा है। विभाग का यह अभियान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में इस तरह के औचक निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ी तबाही, चमोली में कई गड़ियां बही, BRO पुल ध्वस्त, पढ़ें पूरा अपडेट

निरीक्षण टीम में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी नैनीताल अजब सिंह रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी नगर निगम अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Location :  Nainital

Published :  10 August 2026, 10:20 PM IST

Related News

Advertisement