Katihar: बिहार के कटिहार जिले के कदवा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। रैली के मंच से उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू का नाम लेकर आरोप लगाया कि ये लोग वोट चोरी में शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट लेकर आराम से अच्छी जिंदगी जी सकें तो ये अच्छी बात नहीं है। आप लोग वोट चोरी करने वाले तीन नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू कभी मत भूलना।
PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला
देवरिया में तड़तड़ाई गोलियां! पुलिस मुठभेड़ में बिहार के गो-तस्कर को दबोचा, पैर में लगी गोली
प्रियंका गांधी ने इस रैली में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को दबाकर चलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह साम्राज्य है PM नरेंद्र मोदी का। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाती है।
वोटिंग के अधिकार पर खतरा
प्रियंका गांधी ने चेतावनी दी कि महात्मा गांधी के द्वारा हासिल किए गए अधिकार अब खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी अधिकारों में से एक वोटिंग का अधिकार है, उसे भी छीनने की साजिश की जा रही है। BJP ने संविधान को कमजोर करने की पूरी कोशिश की है। अब उन्होंने वोट चोरी करना शुरू कर दिया है।
वोटर लिस्ट और 65 लाख वोटों की कथित हेरफेर
रैली में प्रियंका गांधी ने विशेष रूप से बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख वोट कटने का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि इस तरह की हेरफेर जनता के मताधिकार पर हमला है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि देशवासियों को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
Explainer: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान दर में 8% तक उछाल, क्या हैं इसके पांच प्रमुख कारण? जानें
महागठबंधन का समर्थन और लोकतंत्र की रक्षा
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की लड़ाई सिर्फ चुनावी नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे न केवल वोट दें बल्कि अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहें।

