“भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की”, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला और कहा भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की है। उपचुनाव में भी वोटों की डकैती हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि वोट बनना, वोट बचाना, वोट डलवाने से लेकर वोट गिनने तक जनता को सतर्क रहना होगा तभी लोकतंत्र बचेगा।