

सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट
गंगा नहाने गया युवक पानी मे समाया
प्रयागराज: अरैल गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर अपने कुछ साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था और उसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और जल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
अरैल गंगा घाट पर हुआ हादसा
बता दें कि अरैल गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक किशोर अपने दोस्तों के साथ गंगाजल के अंदर से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथी डूबते हुए किशोर को देख डरकर वहां से भाग गए। घाट पर मौजूद अन्य लोग भी उस समय काफी चिंतित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जांच मे जुटी पुलिस
घाट पर उपस्थित लोगों के मुताबिक, डूबने वाला किशोर सड़वा कॉलोनी का निवासी है। हालांकि, इस घटना को दो से तीन घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोर के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है। घाट पर खड़े लोग भी यह जानकारी नहीं दे सके कि वह किशोर किसके साथ वहां आया था। पुलिस अब किशोर के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि उसके परिवार से संपर्क किया जा सके।
तलाशी अभियान शुरू
इस घटना के बाद जल पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर दिया। लेकिन लंबे समय तक प्रयास करने के बावजूद किशोर का अभी तक कोई पता नहीं चला। गोताखोरों ने गहरे पानी में खोजबीन की, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरी तरह से तलाश जारी रहेगी, ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता चल सके। घटना के बाद भी किशोर के परिजन घाट पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि किशोर के परिवार से संपर्क बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में किशोर की तलाश जारी रखी जा रही है।