जिंदगी से हार या किसी दर्द का अंत? महाराजगंज में त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में कूदी महिला, तलाश में जुटी पुलिस

महाराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में रोहिन नदी के त्रिमुहानी पुल से मंगलवार को एक महिला के नदी में कूदने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्थानीय टीम की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 October 2026, 6:43 PM IST

Maharajganj: सदर कोतवाली इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि एक महिला त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

चश्मदीद ने डायल 112 को दी सूचना

बताया जा रहा है कि त्रिमुहानी पुल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को नदी में कूदते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उसने तुरंत डायल 112 सेवा के जरिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

अभी नहीं हो पाई महिला की पहचान

पुलिस महिला की पहचान करने और उन हालात का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिनकी वजह से वह त्रिमुहानी पुल तक पहुंची। घटना की खबर सुनकर पुल और नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम नदी के किनारे कई जगहों पर महिला की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और उसके नदी में कूदने की वजह भी साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: महाराजगंज में दो साल पुराने मामले में आरोपी विजय को 33 महीने की सजा और जुर्माना

CCTV और चश्मदीदों से जानकारी जुटाई जा रही

पुलिस मामले के कई पहलुओं की जांच कर रही है। वे घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और चश्मदीदों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। सदर कोतवाली के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एक महिला के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान के साथ-साथ जांच भी कर रही है। घटना के बारे में पूरी जानकारी महिला के मिलने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  6 October 2026, 6:43 PM IST