Kanpur: खाकी पहनकर देश संभालने वाली बेटी ने घर लौटते ही क्यों गले लगाया फंदा? परिवार में छाया मातम

कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव में छुट्टी पर घर आई 22 वर्षीय महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 October 2026, 7:06 PM IST

Kanpur: कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव में छुट्टी पर घर आई एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला सिपाही अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में तैनात थी और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आई थी।

छुट्टी पर आई थी घर

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरसी गांव निवासी विजय सिंह की 22 वर्षीय बेटी अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में आरक्षी के पद पर तैनात थी। छुट्टी पर अपने रेउना स्थित गिरसी गांव आयी थी, बताया जा रहा दोपहर वह घर के ऊपरी मंजिल वाले कमरे में चली गई। खाना खाने के लिए परिजनों ने बुलाया तो मना कर दिया, जब फिर परिजन ऊपर पहुँचे और दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटका देखा। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया, घटना की सूचना रेउना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें - Kanpur: कुत्ते के काटने के बाद अवसाद में था अधेड़, काली मंदिर पहुंचकर उठाया ये कदम

परिजनों की तहरीर का इंतजार

सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक समेत पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया है। डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच के दौरान मोबाइल फोन समेत अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Kanpur Dehat: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, एयरफोर्स कर्मी की मौत; तीन गंभीर

पुलिस मृतका की तैनाती वाले मोहनगंज थाने की पुलिस से भी संपर्क में है, ताकि उसकी ड्यूटी और वहां की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके। वहीं, शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल व वीडियोग्राफी द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  1 October 2026, 7:06 PM IST