
बदायूं में एक करोड़ की लूट का पर्दाफाश (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई लगभग एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे ने अहम भूमिका निभाई। बदायूं पुलिस ने घटना का सफल खुलासा करने के बाद सीसीटीवी कैमरे के मालिक को सम्मानित किया है।
पुलिस ने बताया कि लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। ऐसे में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पुलिस के लिए कुलसी की भूमिका निभाई। फुटेज के आधार पर ही पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हुई और पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
यह भी पढ़ें - Budaun: गौशालाओं में मौतों पर आंकड़ों का खेल, प्रशासन और गौसेवकों के दावे अलग-अलग, पशु प्रेमियों में आक्रोश
इस सराहनीय सहयोग के लिए आज सीओ सिटी ने सिविल लाइंस नवादा स्थित ओम नंदन वार्ष्णेय शोरूम के ओनर सचिन वार्ष्णेय को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सचिन वार्ष्णेय के दुकान पर लगे हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे में लूट की पूरी घटना कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिली।
यह भी पढ़ें - Budaun: कछला से लौटते वक्त रास्ते में छिन गई जिंदगी, DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत
इस मौके पर सीओ सिटी ने कहा कि आज के समय में सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध या घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज सबसे बड़ा सबूत बनती है और पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभाती है।
Location : Budaun
Published : 28 September 2026, 3:28 PM IST