कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ा भारी: सुलतानपुर के 4 थानों से 14 लोग हिरासत में, भेजे गए कोर्ट

सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 7:39 PM IST

Sultanpur: जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुलतानपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय/उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: 10 अगस्त से सुलतानपुर में शुरू होगा राष्ट्रभक्ति का महासंग्राम, जानिए बीजेपी की पूरी तैयारी

धनपतगंज समेत चार थाना क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार, थाना धनपतगंज क्षेत्र से 5, थाना गोसाईगंज से 3 युवतियां व 1 युवक, थाना धम्मौर से 2 तथा थाना अखण्डनगर से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा शहर: मजलिस के बाद निकला गमगीन ताजिया जुलूस, नम आंखों से दी गई रुखसती

असामाजिक तत्वों पर लगातार जारी रहेगा अभियान

सुलतानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Sultanpur

Published :  6 August 2026, 7:39 PM IST