हिंदी
पुलिस ने 25 को किया गिरफ्तार
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के जिले में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए व्यापक कार्रवाई की है।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तेज रफ्तार व ओवरलोड जैसे मामलों में 187 वाहनों का चालान किया गया जबकि 1 वाहन को सीज किया गया।
शांति भंग की आशंका में गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, जनपद की कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए 24 व्यक्तियों को धारा-170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। सभी से भारी जमानत मुचलके पर शांति बनाए रखने का बंधन कराया गया।
साथ ही साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक किया।
महराजगंज पुलिस महकमे में हड़ंकप; दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले
पैदल गश्त और संवाद अभियान
डीजीपी निर्देशों के तहत पूरे जिले में पैदल गश्त अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। 16 व्यक्तियों पर धारा 129 जी BNSS में कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने थानों पर संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों संग शांति समिति की बैठक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व अफवाहों से बचने की अपील की।
अवैध शराब पर प्रहार
थाना निचलौल पुलिस ने आशीष यादव पुत्र मुन्नीलाल निवासी लाइन टोला बहुआर के कब्जे से 120 शीशी नेपाली शराब बरामद की। इस पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा पेंडिंग विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण अभियान में 27 मामलों का निपटारा किया गया।
महराजगंज: सेना में भर्ती का झांसा; एनसीसी कैडेट को फर्जी ट्रेनिंग, वर्दी और ब्लड टेस्ट का नाटक
कुल गिरफ्तारी आंकड़ा
पिछले 24 घंटे में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।
Location : Maharajganj
Published : 10 October 2025, 12:03 PM IST
Topics : action criminals illicit liquor Maharajganj police