हिंदी
उधमसिंह नगर में नशा तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंह नगर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह नशे की खेप देने के लिए जिले में आ रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बुधवार की देर रात संयुक्त टीम पुलभट्टा थाना क्षेत्र के नदेली रोड, पुलिया बरी कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसने अपना नाम दानिश खान निवासी कटैइय्या इस्लाम नगर थाना जहानाबाद, पीलीभीत बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो से अधिक अफीम मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। उसने बताया कि वह अफीम को आजम खान, निवासी टांडा, पीलीभीत से लाया था।
अभियुक्त से मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
खबर अपडेट हो रही है....
Location : Udham Singh Nagar
Published : 19 June 2025, 7:37 PM IST
No related posts found.