Ashish Kapoor Arrest: टीवी एक्टर आशीष कपूर दिल्ली में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, क्या करियर और इमेज पर पड़ेगा भारी असर?

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में अगस्त माह में हुई कथित दुष्कर्म घटना में टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि पार्टी के दौरान नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 4 September 2025, 11:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में आयोजित एक हाउस पार्टी से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी को पुणे से पकड़ा गया, जहां वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

महिला का आरोप: नशा देकर दुष्कर्म

यह मामला अगस्त माह का है, जब 24 वर्षीय महिला, जो एक निजी कंपनी में काम करती है और पंजाबी बाग की रहने वाली है, ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने कहा कि उसे एक दोस्त ने पार्टी में बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसने करीब पांच लोगों को देखा, जिनमें उसका दोस्त और एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

Ashish Kapoor arrested in Delhi rape case (Img: Google)

आशीष कपूर दिल्ली में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार (Img: Google)

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ। महिला का यह भी आरोप है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने उसे पीटा और पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

एफआईआर और जांच की शुरुआत

पीड़िता की शिकायत के आधार पर 11 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया। शुरुआती बयान में महिला ने आशीष कपूर समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में अपने बयान में संशोधन करते हुए केवल आशीष कपूर को ही सीधे तौर पर आरोपी बताया।

Uttar Pradesh Crime News: चंदौली में अरविंद यादव हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार

पुलिस ने किया ट्रैक, पुणे से पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आशीष कपूर की लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और अंततः पुणे से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

कानूनी पहलुओं पर राय ले रही पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए बदलते बयानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कानूनी राय भी ले रही है। जांच कई पहलुओं से की जा रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश हो रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने राज

टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं आशीष कपूर

आशीष कपूर टीवी जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'सरस्वतीचंद्र', 'लव मैरिज या अरेंज मैरिज', 'चांद छुपा बादल में', 'देखा एक ख्वाब', 'मोलक्की', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'वो अपना सा' और 'बंदिनी' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

Location :