Uttar Pradesh Crime News: चंदौली में अरविंद यादव हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार

यूपी के चंदौली में पुलिस ने रविवार को जिम संचालक अरविंद यादव हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 August 2025, 10:44 PM IST
google-preferred

Chandauli: जनपद में बीते 21 जुलाई को हुए जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से 7 पिस्टल, 3 तमंचा, 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान रोशन यादव और रोहित यादव के रूप में की है।

पुलिस ने दोनों शूटरों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने अलीनगर के मानसरोवर तालाब के समीप से आरोपियों की गिरफ्तारी की।

शूटरों से बरामद हथियार

गौरतलब है कि दोनों शूटर बिहार नंबर की बाइक से घटना को अंजाम देने आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, आठ लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार

इनामी रोशन यादव गाजीपुर के नसीरपुर और इनामी रोहित यादव वाराणसी के जगतगंज का निवासी है।

घटना के बाबत मामले की जानकारी देती पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों इनामी बदमाश असलहा सप्लाई का भी कारोबार करते है।

मुख्य आरोपी से यहां हुई थी मुलाकात

बकौल पुलिस आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बाबा से उनकी वाराणसी जेल में मुलाकात हुई थी। पू

छताछ में रोहित यादव ने बताया कि बृजेश यादव उर्फ बाबा यादव के कहने पर वह रोशन यादव के साथ अरविंद को मारने गया था। मौके पर कल्लू यादव, काजू यादव और अन्य साथी भी मौजूद थे।

विवाद के बाद अरविंद की हत्या कर सभी फरार हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनकी कई लोगों से दुश्मनी है। इसलिए वे हमेशा पिस्टल रखते हैं

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि दोनों इनामी रोशन यादव और रोहित यादव पर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

UP News: चंदौली में करोड़ों की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है कनेक्शन

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने हत्याकांड के बाद फरार दोनों शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

 

  • Beta

Beta feature

Location : 
  • Chandauli,

Published : 
  • 31 August 2025, 10:44 PM IST